Beauty & Health

जवान और स्वस्थ त्वचा पाने के बेहतरीन उपाय

जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती है हमारी त्वचा ढलने लगती है और इसे ज्यादा देखभाल की ज़रुरत पड़ती है| आज के दौर में सबको चमकदार और स्वस्थ त्वचा की कामना होती है| और इसी वजह से त्वचा की देखभाल के उपाय जानने में हमेशा एक नयापन लगता है| यूँ तो बाज़ार में अनगिनत उपाय मौजूद हैं जिनका यह दावा है कि उनके इस्तेमाल से त्वचा जवान दिखने लगेगी पर त्वचा की देखभाल का मतलब सिर्फ इन चीज़ों का इस्तेमाल कर के बाकि तथ्यों को नज़रंदाज़ करना नहीं है| एक अच्छा लाइफस्टाइल और स्वस्थ रहन सहन आपकी त्वचा के टेक्सचर को सुधारता है|

1. हाइड्रेशन

औसतन एक इंसान का शरीर 50-60% पानी से बना होता है| हाइड्रेशन या शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा का होना आवश्यक है| एक दिन में कम से कम 8 गिलास (2-3 लीटर) शरीर के टोक्सिंस को बाहर निकालता है और त्वचा को प्राकृतिक चमक प्रदान करता है| चाहे आप ज़्यादातर ए.सी. में बैठते हैं और प्यास महसूस नहीं करते हैं लेकिन आपकी बॉडी को पानी की ज़रुरत होती है| इसलिए पानी पीने का हिसाब बोतलें गिन कर रखें!

2. नियमित त्वचा की देखभाल

इसमें तीन नियम आते हैं – सफाई करना (क्लींजिंग), टोनिंग और नम करना (मॉइस्चराइजिंग)| चेहरे की सफाई ठन्डे पानी से करना उपयुक्त रहता है| फेस वाश, टिशूज़ या साबुन में मौजूद केमिकल्स के नियमित इस्तेमाल से बचें| टोनिंग आपकी त्वचा को सलामत रखती है और छिद्रों को सांस लेने में मदद करती है| कोई प्राकृतिक टोनर चुनें या अपनी रसोई से ही टोनर जैसे खीरा या गुलाब जल का इस्तेमाल करें| एक बार आपकी त्वचा की सफाई और टोनिंग हो गयी, फिर इसे नमी (मॉइस्चराइज़) ज़रूर प्रदान करें| यह बहुत ज़रूरी है जिससे आपकी त्वचा सूखती नहीं है और न ही धब्बेदार दिखती है| यह तीन नियम हर हाल में मानने ज़रूरी हैं|

3. सूर्य की किरणों से बचाव

सूर्य की सख्त किरणें आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचती हैं चाहे आप कितनी भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं| अल्ट्रा वायलेट रेज़ आपकी त्वचा पे रैशेस और एलर्जी कर सकते हैं| एक अच्छा सनस्क्रीन बहार निकलने से 30 मिनट पहले लगाना न भूलें और 3-4 घंटों में दुबारा ज़रूर लगाएं| SPF 30 से ऊपर का सनस्क्रीन भारतीय त्वचा के लिए उत्तम रहता है| फिर भी कोई भी ब्रांड खरीदने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें|

4. रात्रि का नियम

चाहे आप सारा दिन घर पर ही रहें या बहार गए हों, रात को सोने से पहले चेहरा धोना अनिवार्य है| मेकअप लगा कर सोने से वह त्वचा में समा जाता है जो बहुत नुकसानदायक है| रात्रि का समय त्वचा को एक नया जीवन देता है और त्वचा को साफ़ करना और उसे नमी देना बहुत ज़रूरी है| आप चाहें तो नारियल तेल या कोई और मॉइस्चराइजिंग क्रीम जो कि केमिकल रहित हो, का इस्तेमाल कर सकते हैं|  

5. पोष्टिक आहार

यह बिलकुल सही है कि “जैसा होगा आपका अन्न, वैसा होगा आपका मन”| इसलिए अपना आहार बहुत ही ध्यान से चुनें| बहुत ज्यादा तैलीय खाना और जंक फ़ूड आपकी त्वचा को बेहद नुक्सान पहुंचा सकता है| जितना हो सके उसे न खाएं| चाय और काफी का सेवन भी कम करें और हो सके तो ग्रीन टी पिया करें| सब तरह की फल और सब्जियां अपने आहार में शामिल करें और हाँ, खाना समय पर खाना न भूलें|

6. नियमित व्यायाम

यह आज की जीवनशैली का सबसे मुश्किल पहलु है| आज रोज्मर्हा की ज़िन्दगी इतनी व्यस्त है कि व्यायाम के लिए समय निकालना बेहद मुश्किल हो जाता है| अगर आप जिम या पार्क नहीं जा पाएं तो योग आपके लिए बेहतरीन विकल्प है| किसी जानकार से सीखें या फिर शुरुआत आसन प्राणायाम से करें| इसके लिए आपको कुछ मिनट ही चाहिए होते हैं जो आसानी से निकल आते हैं|

7. प्राकृतिक उत्पादन

कोई भी चीज़ जो प्राकृतिक है, कभी नुकसान नहीं पहुंचाती है| और यह सुन्दरता के प्राकृतिक उत्पादों के लिए भी सही है जैसे उबटन, नालागु मावु, चन्दन पाउडर, ऑरेंज पील पाउडर| यह इस्तेमाल करने में और अपने साथ ले कर चलने में ज़रा मुश्किल हो सकता है पर आपकी त्वचा के लिए जादू कर सकता है| जितना हो सके, केमिकल से बने पदार्थ कम इस्तेमाल करें| यह तुरंत अच्छा परिणाम देते हैं पर बाद में नुक्सान ही पहुंचाते हैं| प्राकृतिक क्लेंसेर जैसे दूध, दही, बेसन, ग्रीन ग्राम, हल्दी, आपकी त्वचा का टेक्सचर और रंगत निखर देती है|

8. खुश रहें

आप सौंदर्य उत्पादों या खाने में कितना भी निवेश करें पर सुन्दरता की असली चाबी तो हमारे अन्दर ही है| आप जो भी कर रही हों और जहाँ भी हों, उसमें खुश रहना बहुत ज़रूरी है| बिना वजह किसी से बराबरी करना आपको परेशां कर सकता है| स्वीकृति ख़ुशी की चाबी है| खुश दिमाग तनाव रहित होता है|

हमें उम्मीद है कि यह टिप्स आपके लिए कारगर साबित होंगी पर एक बात हमेशा याद रखें कि आप सुन्दर त्वचा से बहुत ज्यादा हैं, इसलिए हमेशा खुश रहें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *