Beauty & Health, Sex Positions

How to use condom- निरोध कैसे लगाया जाता है

अगर आप नहीं, समझ पा रहे हैं कि निरोध कैसे लगाया जाता है और सही तरीके से कंडोम कैसे लगाना चाहिए ओर इसका का उपयोग कैसे करें?

निरोध ,को भारत में टोपी या छतरी के नाम से भी पुकारा जाता है। यह रबर से बना एक टोपी के आकार का एक छोटा सा उपकरण है, जो पुरुष शारीरिक संबंध से पहले अपने इरेक्ट पेनिस पर चढ़ाता है। कंडोम एक गर्भनिरोधक के साथ-साथ एचआईवी, एड्स जैसी यौन संचारित बीमारियों से भी सुरक्षा प्रदान करता है।

पुरुषों के कंडोम लेटेक्स (आम बोलचाल में “रबर”) या पॉलीयुरेथेन से बने होते हैं। यह आमतौर पर प्लास्टिक की थैली में लिपटा होता है। निरोध को हमेशा तने हुऐ लिंग पर चढाया जाता है। अगर आप निरोध का पहली बार इस्तेमाल कर रहें हैं तो आपको कंडोम का सही इस्तेमाल करने के लिए निम्नलिखित बातें ध्यान में रखनी चाहिए।

पुरुष निरोध का उपयोग कैसे करें

पुरुष निरोध सुरक्षा की एक आसान विधि है। वे पुरुष के लिंग का सिरा और शाफ्ट (shaft) को कवर करते हैं और संभोग के दौरान होने वाले स्खलन को महिला की योनि में जाने से रोक लेते हैं।

योनि, गुदा या मुख मैथुन के लिए एक बाहरी कंडोम का उपयोग किया जा सकता है। यह न केवल अनचाही प्रेगनेंसी से रक्षा कर सकता है, बल्कि यह STIs और अन्य बैक्टीरिया रोगों को फैलने से भी रोक सकता है।

आइये जानतें हैं निरोध कैसे लगाया जाता है और पुरुष कंडोम को आप निम्न तरीके से उपयोग करें।

  • कंडोम यानी निरोध का प्रयोग करने के लिए कंडोम के रैपर को ध्यान से खोलें। इसे खोलने के लिए अपने दाँत या कैंची का उपयोग न करें, क्योंकि ऐसा करने से गलती से निरोध फट सकता हैं या उसमें छेद भी हो सकता है।
  • रैपर खोलने के बाद एक हाथ में निरोध का रिम पकड़ें और उसे पुरुष अपने खड़े लिंग के सिरे पर रखें।
  • अब अंगूठे और तर्जनी उंगली से इस निरोध को अपने लिंग के ऊपर रोल करें। ध्यान रखें की कंडोम का रिम बाहर की तरफ रहना चाहिए।
    यही निरोध का रिम सही ढंग से रोल नहीं हो रहा है तो इसे अलग कर दें और दूसरा निरोध का प्रयोग करें।
  • यदि आप घर्षण को कम करना चाहते हैं तो निरोध के बाहर की ओर चिकनाई की कुछ बूँदें लगायें। चिकनाई ये बूंदें संवेदनशीलता भी बढ़ा सकती है।
  • संभोग और स्खलन के बाद पुरुष अपना लिंग महिला की योनि या गुदा से बाहर निकाल लें।
  • जब आप लिंग को बाहर निकालते हैं तो एक हाथ से निरोध को अपने हाथ में पकड़ें। निरोध को पकड़ने से स्लिपेज (slippage) को रोकता है, जो आपके साथी के शरीर में वीर्य या तरल पदार्थ जमा कर सकता है।
  • इसके बाद इसे निरोध को किसी पेपर में लपेटकर किसी सेफ जगह पर डिस्पोस कर दें याद रखें इसे आपको अपने टॉयलेट में फ्लश नहीं करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *