Beauty & Health

सेक्स न करने के नुकसान, जानकर हैरान रह जाएंगे

सेक्स न सिर्फ शारीरिक तौर पर जरूरी माना जाता है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी माना जाता है। पहले जहां लोग सेक्स के बारे में बात करने में संकोच करते थे वहीं, अब लोग सेक्स के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए अपने निजी डॉक्टर से इसके बारे में सलाह भी लेते हैं। जहां सेक्स करने के हजार फायदे हैं वहीं सेक्स न करने के नुकसान भी है। जिस तरह खाने-पीने की चीजों से लेकर, एक नियमित समय तक सोना सेहत के लिए लाभकारी होता है वैसे ही, सेक्स भी एक नियमित समय तक करना सेहत के लिए लाभकारी होता है। हालांकि, अगर बहुत ज्यादा सेक्स किया जाए, तो स्वास्थ्य पर इसके बुरे प्रभाव भी देखे जा सकते हैं। इसी तरह अगर लंबे समय तक सेक्स न किया जाए, तो इसके भी नुकसान हो सकते हैं।

सेक्स न करने के नुकसान क्या हैं?

एक तरह से सेक्स किसी औषधि की तरह काम करता है, जो शारीरिक और मानसिक स्थितियों से जुड़ी कई बीमारियां दूर करता है। तो आइए जानते हैं सेक्स न करने के नुकसान।

1.घट सकती है इम्यूनिटी (Immunity may decrease)

सेक्स न करने के नुकसान में इसको ना करने का असर सबसे अधिक इम्यूनिटी पर पड़ता है। डॉक्टर्स की मानें तो, सेक्स न करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घट सकती है, जिसकी वजह से हमारा शरीर छोटी-मोटी बीमारियों की चपेट में बहुत जल्दी आ सकता है। यहां तक कि बदलते मौसम का भी असर सेहत पर पड़ सकता है। जो लोग हफ्ते में कम से कम तीन बार सेक्स करते हैं, उनके शरीर का आईजीए लेवल भी ठीक रहता है, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता का स्तर बना रहता है।

2.नए साथी की तलाश (Looking for a new partner)

सेक्स न करने के नुकसान में एक नुकसान ये है कि इसकी वजह से दोनों पार्टनर में दूरी आ जाती है। अगर कोई कपल लंबे समय तक सेक्स नहीं करता है, तो हो सकता है कि वो नए साथी की तलाश शुरू कर दे। क्योंकि, लंबे समय तक सेक्स न करने से फ्रस्ट्रेशन लेवल काफी बढ़ सकता है। लोग अपनी प्रोफाइल डेटिंग ऐप्स पर डाल सकते हैं। ऐसे अधिकतर कपल वन नाइट स्टैंड के बारे में सोचने से भी नहीं कतराते। सेक्स न करने के नुकसान में सबसे ज्यादा कपल्स में दूरी वाले केस देखे जाते हैं।

3.सेक्स ड्राइव में कमी (Decreased sex drive)

सेक्स न करने के नुकसान में सेक्स ड्राइव में कमी होना भी शामिल है। लंबे समय तक सेक्स से दूरी बनाए रखने के कारण आपके शरीर में सेक्स ड्राइव का स्तर घट सकता है। या यह भी सकता है कि आपकी सेक्स इच्छा चरम पर पहुंच जाए। लेकिन, यह साबित हो चुकी है कि जो लोग सेक्स नहीं करते या बहुत कम करते हैं, वो काफी सुस्त रहते हैं।

4.इरेक्टाइल डिसफंक्शन (Erectile dysfunction)

अमेरिकन जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकशित रिपोर्ट के मुताबिक, इरेक्टाइल डिसफंक्शन की बीमारी होने पर पुरुषों के लिंग में कसाव नहीं हो पाता है। ऐसे पुरुष, जो लंबे समय तक सेक्स से दूर रहते हैं, उनमें इसका खतरा अधिक बना रहता है। पुरूषों में सेक्स न करने के नुकसान में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की परेशानी देखाी जाती है जो उनके सेक्स लाइफ को खराब कर सकता है।

5.तनाव या अनिद्रा (Stress or Insomnia)

सेक्स मन को शांत करने और अच्छी नींद लाने में बहुत मददगार होता है। वहीं, अगर इससे दूरी बना ली जाए, तो हो सकता है कि आप तनाव या अनिद्रा के शिकार हो जाएं। सेक्स करने से शरीर से ओक्सीटोसिन हॉर्मोन रिलीज होता है, जो पुरुषों के वीर्य या सीमन में पाया जाता है। जब शरीर से वीर्य के जरिए मेलाटोनीन या सेरोटोनीन जैसे हार्मोन रिलीज होते हैं, तो यह अच्छी नींद के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं। इससे मन भी शांत होता है। इसी के विपरीत, अगर लंबे समय तक सेक्स न किया जाए, तो ये दोनों समस्याएं हो सकती हैं। सेक्स न करने के नुकसान में बहुत से लोगों को तनाव या अनिद्रा की परेशानी भी होती है। डॉक्टर भी कहते हैं कि सेक्स करने से तनाव कम होता है।

6.घबराहट (Anxiety)

शायद अधिकतर लोग अभी भी इस बात से बेखबर हो सकते हैं कि लंबे समय से सेक्स न करने से मन में घबराहट हो सकती है। लोग बेवजह छोटी-छोटी चीजों को लेकर परेशान हो सकते हैं, सेक्स करने से एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जिसे फील गुड हार्मोन भी कहा जाता है। सेक्स न करने के नुकसान में घबराहट होना भी एक बड़ी समस्या है। जो लोग कम सेक्स करते हैं उन्हें घबराहट की समस्या रहती है। ऐसे में सही समय पर सेक्स करना जरूरी होता है।

8. प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा बढ़ता है (Increases risk of prostate cancer)

एक शोध के अनुसार, जो पुरुष महीने में 21 बार से ज्यादा स्खलन किया, उन्हें प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना कम थी। इन लोगों की तुलना में जिन लोगों ने महीने में चार से सात बार स्खलन किया उनको प्रोस्टेट कैंसर होने की आशंका अधिक थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *